Sunday, February 1, 2026
Homeमनोरंजनमहेश बाबू की ‘SSMB29’ ने बढ़ाया रोमांच: प्रियंका चोपड़ा और प्रथ्वीराज संग...

महेश बाबू की ‘SSMB29’ ने बढ़ाया रोमांच: प्रियंका चोपड़ा और प्रथ्वीराज संग राजामौली की मेगा-एडवेंचर फिल्म की पहली झलक पर फैंस में जबरदस्त उत्साह

तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू, बॉलीवुड की ग्लोबल सेंसेशन प्रियंका चोपड़ा और निर्देशकों के झंडाबरदार एसएस राजामौली की आगामी फिल्म SSMB29 को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। 1 नवंबर 2025 को महेश बाबू ने सोशल मीडिया पर पॉप-कल्चर से जुड़े संकेत दिए, जिसके बाद राजामौली, प्रियंका और महेश के बीच मज़ेदार अंदाज में बातचीत हुई। इस दौरान टीम ने पुष्टि की कि फिल्म से जुड़ा पहला अपडेट 15 नवंबर को जारी किया जाएगा ।

महेश बाबू और राजामौली की यह मस्तीभरी बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। इसमें प्रियंका चोपड़ा ने हलके-फुल्के स्वर में चुटकी लेते हुए लिख दिया, “Helloooo!! hero!!! सेट पर आप मुझसे जो सारी कहानियाँ शेयर करते हो, क्या मैं उन्हें सब लीक कर दूं?”. जवाब में राजामौली ने हँसते हुए कहा, “PC, तुमने पहले ही सब बया कर दिया, सरप्राइज ख़राब हो गया…” महेश बाबू ने तब मज़ाक में पूछा कि “क्या @PrithviOfficial (प्रथ्विराज) भी सरप्राइज हैं?”, जिस पर प्रथ्विराज ने कहा कि “सर, इन हैदराबाद की छुट्टियों के लिए अब बहाने भी कम पड़ने लगे हैं, अगर और रहा तो घरवाले शक करने लगेंगे”. राजामौली ने इस पर हंसते हुए बताया कि यदि स्पॉइलर बहुत बढ़ गए तो वे “तुम्हारी पहली झलक की रिलीज़ में देरी कर देंगे”. इस पूरे बातचीत को फैंस ने हाथों-हाथ वायरल कर दिया और फिल्म की पहली झलक की मांग तेज़ हो गई।

हालांकि राजामौली ने स्पष्ट कर दिया है कि फिल्म की पहली आधिकारिक झलक निर्धारित महीने में ही जारी होगी, और अनावश्यक लीक से बचने के लिए टीम ने अतिरिक्त सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।

‘ग्लोबट्रॉटेर’ पोस्टर और राजामौली का अपडेट

फिल्म को लेकर शुरुआती चर्चा उस समय तेज़ हुई जब महेश बाबू के 50वें जन्मदिन (9 अगस्त 2025) पर इसका पहला कॉन्सेप्ट लुक सामने आया। निर्देशक एस.एस. राजामौली ने सोशल मीडिया पर महेश बाबू का एक प्रतीकात्मक पोस्टर साझा किया था, जिसमें अभिनेता लो-कट लेदर वेस्ट में नज़र आ रहे थे, शरीर पर खून के हल्के निशान थे और गले में भगवान शिव के त्रिशूल और नंदी का पेंडेंट दिखाई दे रहा था। इस विज़ुअल ने तुरंत फिल्म के टोन को लेकर बड़ी उत्सुकता पैदा कर दी।

राजामौली ने इस पोस्टर को #GlobeTrotter हैशटैग के साथ रिलीज़ किया था ।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि: “फिल्म का स्केल और कहानी इतनी व्यापक है कि इसे साधारण प्रेस रिलीज़ या कुछ तस्वीरों में समेटा नहीं जा सकता। दर्शकों के सामने हम एक ऐसा अनुभव पेश करने जा रहे हैं, जो भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं देखा गया।”राजामौली की यह टिप्पणी साफ संकेत देती है कि SSMB29 सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि वैश्विक दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया सिनेमैटिक अनुभव होने जा रहा है — जिसमें कहानी, लोकेशन और प्रस्तुति का दायरा भारत से बाहर कई देशों तक फैला होगा।

फिल्म की विशेषताएँ और कास्ट

प्राप्त जानकारियों के अनुसार, SSMB29 एक ग्लोब-ट्रॉटिंग जंगली एडवेंचर फिल्म है जिसमें महेश बाबू एक साहसी खोजकर्ता की भूमिका निभा रहे हैं, जो इंडियाना जोन्स की याद दिलाता है और कथा में भगवान हनुमान जैसी पौराणिक प्रेरणाएँ भी देखी जा सकती हैं, इस फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ ही मलयालम सुपरस्टार प्रथ्विराज सुकुमारन और तमिल सुपरस्टार आर. माधवन के भी शामिल होने की खबर है, विशेष रूप से, प्रियंका चोपड़ा इसके माध्यम से भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं | 

रिपोर्टों के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग ₹1000–1100 करोड़ है, जिससे यह भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बन जाती है। इसे दो भागों में रिलीज़ करने की योजना है – पहला भाग 2027 में और दूसरा भाग 2029 में, फिल्मांकन 2025 की अप्रैल में शुरू चुकी है, जिसमें केन्या, अमेज़ॅन और अन्य विदेशी लोकेशन्स भी शामिल हैं। महेश बाबू इस प्रोजेक्ट के सह-निर्माता भी हैं, उन्होंने पारंपरिक वेतन के साथ  मुनाफे का हिस्सा चुनने का निर्णय लिया है 

शूटिंग अपडेट और सुरक्षा इंतज़ाम

फिल्म की शूटिंग के संबंध में जानकारी के अनुसार, राजामौली की टीम हाल ही में ओडिशा में शूटिंग कर रही थी जहां महेश बाबू और प्रथ्विराज की कुछ सेट तस्वीरें लीक हो गई थीं। इसके बाद राजामौली ने सुरक्षा कड़ी कर दी है, कोरापुट के तलामली हिलटॉप में 500 सदस्यीय क्रू के लिए तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है, जिसमें सेट के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा गार्ड, ऑन-साइट मॉनिटरिंग टीम, और मुख्य सेट पर कड़ी जाँच शामिल है, फिल्मांकन के स्थान के आसपास अतिरिक्त कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है और मोबाइल जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, स्थानीय वन विभाग की सहायता से किसी भी अनाधिकृत प्रवेश को रोका जा रहा है, और कलाकारों को इस दौरान सोशल मीडिया पर कोई भी सामग्री साझा न करने की हिदायत दी गई है ।

SSMB29 सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक महाकाव्यात्मक सिनेमैटिक सफर बनने जा रही है। कहानी, बजट, कास्ट और विज़न — सब कुछ इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नए अध्याय के रूप में दर्ज करने की क्षमता देता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments